Welcome to Shiva Smart College,Sahawa

प्रिय क्षेत्रवासियों, शिवा शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित शिवा महाविद्यालय के माँ सरस्वती के इस पावन मंदिर में प्रवेश इच्छुक सभी क्षेत्रवासियों के बच्चो का महाविद्यालय परिवार हार्दिक स्वागत करताहै | मानव जीवन अमूल्य निधि है, शिक्षा समाज का दर्पण है | शिक्षा का उदेश्य मानव जीवन के उच्चतमलक्ष्यों को प्राप्त करना है | शिक्षा का तात्पर्य पुस्तकीय ज्ञानार्जन न होकर मानव का सर्वांगीण विकासकरना है | आज देश व भावी समाज को अच्छे युवाओ की आवश्यकता है | अत: मनुष्य को अपने सम्पूर्णव्यक्तिगत के विकास के लिये अच्छी दिशा की आवश्यकता है | यह संस्था आपके सर्वांगीण विकास कोसही दिशा प्रदान कर सके, इसका भरसक प्रयास होगा | महाविद्यालय में प्रवेश का तात्पर्य डिग्री प्राप्त करना ही नही बल्कि जीवन के उदेश्यों को निर्धारित कर मानव जीवन की श्रेष्टतम अभिव्यक्ति है | जीवन में सफलता की प्राप्ति हेतु उचित दिशा व कठोर परिश्रम की आवश्यकता है | व्यक्ति के जीवन में असम्भव शब्द नही होता है | विधार्थी काल ही जीवन का स्वर्णिम काल होता है | जिस महविद्यालय केविधार्थी जितने अधिक अनुशासित एवं कर्मशील होते है उनकी समाज में उतनी ही अधिक उत्कृष्ट छवि बनती है | गुरुजनों की असीम कृपा एवं आर्शीवाद शिष्यों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास में असीम सहायक होता है | इस महविद्यालय में सही मार्गदर्शन मिले तथा आपका सर्वांगीण विकास हो, यही हमारा प्रयास रहेगा | इसके लिये आपसे हम यह आशा करते है की आप महाविद्यालय में अनुशासित बनकर रहें जिससे की हम अपने लक्ष्यों व उदेश्यों की प्राप्ति कर सके | आप के भावी जीवन की सफलता हेतु शुभकामनाओं के साथ शिक्षा एवं रोजगार को समर्पित संस्थान | संस्थान की उत्कृष्ट सोच, समयानुकूल परिवर्तन तथा योग्यतम सहयोगी शिक्षकों, मार्गदर्शकों व क्षेत्र की जनता के सहयोग बल पर संस्था के निम्न संस्थान संचालित हो रहे हैं :-

1:- शिवा स्मार्ट स्नातकोत्तर महाविधालय  साहवा

2:- शिवा चिल्ड्रेन उच्च माध्यमिक विधालय साहवा

 3:- शिवा निजी ओधोगिक प्रशिक्षण संस्थान साहवा(Electrician & Fitter)

Click Here
Scholarship Form 2025-26

News

Calendar

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Mission

Shiva Smart P.G.College a college exclusively for girls & boys, affiliated to the Maharaja Ganga Singh University set up in a sprawling lush green campus, is being run with commitment to make an indel creating a global study center of excellence.